{"_id":"63430a1721da5e2f7e597ccc","slug":"illegal-sand-mining-being-done-in-yamuna-river-near-aslampur-bartha-saharanpur-news-mrt608871241","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में किया जा रहा अवैध रेत खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में किया जा रहा अवैध रेत खनन
विज्ञापन
बेहट के गांव असलमपुर बरथा में किया गया रेत का अवैध खनन
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। असलमपुर बरथा गांव के पास यमुना नदी की भूमि में अवैध रेत खनन की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई है। हलका लेखपाल ने मौके पर जाकर शिकायत की जांच की। इस संबंध में लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
गांव असलमपुर बरथा निवासी विकास और नाथीराम ने शनिवार को तहसील प्रशासन से शिकायत की, कि उनके गांव के पास यमुना नदी की भूमि में बड़े पैमाने ओर अवैध रेत खनन किया गया है, जिसके बाद हलका लेखपाल विजय राणा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। लेखपाल ने बताया कि नदी की भूमि खसरा नंबर एक में रेत का अवैध खनन किया गया है। जांच के दौरान पांच लोगों के नाम सामने आए। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। उधर शिकायत कर्ताओं का कहना है कि यमुना नदी के किनारों पर है बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिससे सरकार को माफिया राजस्व की बड़ी हानि पहुंचा रहे है।
खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर अवैध खनन की पैमाइश करेगी। इसके बाद कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
प्रकाश सिंह, तहसीलदार बेहट
खनन जोन में हो सकती है पीएसी की तैनाती
बेहट। अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए खनन जोन में पीएसी की तैनाती हो सकती है। तहसील प्रशासन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए उन्होंने पीएसी की मांग की। खनन जोन में पीएसी तैनात किए जाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।