फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal mining on village society land, complaint to joint magistrate

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत

Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining on village society land, complaint to joint magistrate
गांव लतीफपुर भूड़ में ग्राम समाज की भूमि में किया गया अवैध खनन - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। लतीफपुर भूड़ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। एक स्टोन क्रशर मालिक पर ग्रामीणों ने अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत संयुक्त मजिस्ट्रेट से की है।
विज्ञापन

तहसील बेहट क्षेत्र के गांव लतीफपुर भूड़ निवासी बिरमपाल ने शिकायत में बताया कि करीब सात बीघा भूमि जिसका खसरा नंबर 19/3 है, ग्राम समाज की भूमि है, जो पुरानी यमुना नदी के किनारे है। आरोप है कि सैदपुर मोहम्मदपुर गढ़ के पास स्थित एक स्टोन क्रशर का मालिक ग्राम प्रधान से सांठगांठ करके इस भूमि में मशीनों से खोदाई कराकर अवैध खनन करा रहा है। उसने बताया कि इस भूमि की बराबर में खसरा नंबर-17 है, जिसे क्रशर मालिक ने खरीद लिया है। इस भूमि में भी बिना अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा है। मशीनों से खोदाई कर यहां बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बना दिए गए है। इससे बरसात के दिनों में नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

उनके द्वारा करीब 15 दिन पहले हलका लेखपाल और तत्कालीन तहसीलदार को ग्राम समाज की भूमि में अवैध खनन किये जाने की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्रशर मालिक से मिलीभगत के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। जब उनकी अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहे हैं तो वह क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान लतीफपुर भूड़
उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ग्राम समाज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर अवैध खनन किया जा रहा है, तो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रकाश सिंह, तहसीलदार बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed