{"_id":"62b21541a2932500a70156a0","slug":"illegal-mining-in-rivers-under-the-guise-of-private-mining-leases-saharanpur-news-mrt5937264193","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी खनन पट्टों की आड़ में नदियों में किया अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी खनन पट्टों की आड़ में नदियों में किया अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। निजी खनन पट्टों की आड़ में माफिया ने यमुना और बरसाती नदियों का सीना चीर कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया है। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन हुआ देख एडीएम (एफ) भी हैरान रह गए।
मंगलवार को एडीएम (एफ) रजनीश मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, जिला खनन अधिकारी एनके दास व सीओ बेहट चित्रांशु गौतम के साथ नंदपुर जोड़ियो में स्वीकृत निजी खनन पट्टे पर पहुंचे तो यहां माफिया ने पट्टे की सीमा से 20 फीट की गहराई तक अवैध खनन किया हुआ था। रात में इसी जगह पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारकर तीन डंपर, एक जेसीबी व उनके चालकों को पकड़ा था। इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता रहा और हैरान करने वाली बात यह है कि तहसील प्रशासन, मिर्जापुर थाना पुलिस व खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद एडीएम फतेहपुर पेलो पहुंचे। यहां 13 बीघा निजी खनन पट्टा स्वीकृत था, जिसकी आड़ में माफिया ने 27 बीघा भूमि में खोदाई कर डाली। बरसात में आने वाली संभावित बाढ़ से होने वाली तबाही को न्योता देने का काम तो किया ही गया, साथ ही सरकार को राजस्व की बड़ी हानि पहुंचाई गई। एडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध खनन पाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व खनन अधिकारी को सर्वेयर के साथ टीम गठित कर दोनों पट्टों की नापतौल कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।