{"_id":"607496458ebc3edc0649d522","slug":"illegal-crackers-busted-in-homes-saharanpur-news-mrt534215513","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में अवैध रूप से पटाखे बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में अवैध रूप से पटाखे बनाने का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के मानकमऊ में घरों में ही अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। कुतुबशेर थाना पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने कई घरों में छापा मारा तो वहां पटाखे बनाने का जखीरा बरामद हुआ। मामले में सुभाष फायर वर्क्स के मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे कुतुबशेर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने टीम के साथ मानकमऊ के कई घरों में छापा मारा। उन्हें सूचना मिली थी कि इन घरों में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जुल्फान निवासी छज्जुपुरा, गौरव उर्फ हनी निवासी सब्जी मंडी के पास बोमंजी रोड कोतवाली नगर, सुभाष फायर वर्क्स के मालिक, दिलशाद निवासी मानकमऊ, शिवकुमार निवासी मानकमऊ, इसरार उर्फ भूरू निवासी मानकमऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फैक्टरी से कच्चा माल लाकर तैयार कराते थे पटाखे
पता चला है कि सुभाष फायर वर्क्स फैक्टरी से कच्चा माल लाकर मानकमऊ में रहने वालों के घरों तक पहुंचाया जाता था। वहां से पटाखों की पैकिंग आदि का कार्य चलता था। फैक्टरी से कच्चा माल लाकर देने में आरोपी गौरव का हाथ रहा है।
विज्ञापन
उफ, फैक्टरी मालिक का नाम नहीं जानती पुलिस
जिस फैक्टरी मालिक को आरोपी बनाया गया है, उसके नाम का रिपोर्ट में उल्लेख तक नहीं है। ताज्जुब है कि फैक्टरी भी कुतुबशेर थाना क्षेत्र में है और मामले में रिपोर्ट भी इसी थाने में हुई है और पूर्व में भी एक मामले में फैक्टरी मालिक पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन अब दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस फैक्टरी मालिक को अज्ञात लिखा।
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने मौके से डॉल्फिन ब्रांड रेपर के 17 कट्टे, इसी ब्रांड का तैयार पटाखा 30 पैकेट, चोपड़ा फायर वर्क्स के रेपर करीब एक लाख, सुभाष फायर वर्क्स ब्रांड के तैयार पटाखे करीब 10 हजार पैकेट, स्टैग ब्रांड चोपड़ा फायर वर्क्स के तैयार पटाखे करीब 20 हजार पैकेट और करीब 40 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
---- दो साल पहले भी इसी कारण गई थी जान
मानकमऊ में घरों में विस्फोटक सामग्री भेजकर पटाखे काफी समय से बनवाए जा रहे हैं। दो साल पूर्व मई 2019 में भी गंगोह रोड स्थित चंद्रविहार कॉलोनी में पटाखों की पैकिंग के दौरान जबरदस्त विस्फोट होने पर महिला की मौत हो गई थी। उस मामले में भी सुभाष फायर वर्क्स के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई।