फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal construction seals taxed by SDA

एसडीए ने कर दिए अवैध निर्माण सील

Fri, 12 Jan 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction seals taxed by SDA
अवैध निर्माण सील करते एसडीए कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर महानगर में बिना मानचित्र किए जा रहे निर्माण पर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। एसडीए की टीमों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर सील लगाई। निर्माणकर्ताओं को 15 दिन का समय दिया गया है। मानचित्र पास नहीं कराने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी में साहिल नामक व्यक्ति द्वारा बिना मानचित्र के तीन कमरों और एक हॉल का निर्माण कराया गया। सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो निर्माणकर्ता नक्शा नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। गांव दूधला निवासी सोनू द्वारा दाबकी रोड पर बिना मानचित्र के दो दुकानों का निर्माण कराया गया। इन दोनों दुकानों को सील किया गया। इसी तरह नदीम कॉलोनी निवासी इखलाक ने व्यवसायिक हॉल का निर्माण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंचकर नक्शा मांगा तो वह नहीं दिखा सका। हॉल पर एसडीए की टीम ने सील लगा दी। निर्माणकर्ताओं को नक्शा पास कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। सचिव ने बताया कि मानचित्र पास ना कराने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


देहरादून रोड स्थित टीपी नगर में अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों को विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिया है। एसडीए सचिव सत्य प्रकाश ने बताया कि टीपीनगर में 18 लोगों ने बिना आवंटन के दुकानों पर कब्जा किया हुआ है। इन लोगों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार तक अगर दुकानों को खाली नहीं किया तो विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed