{"_id":"5fe23dfc8ebc3e3c8d3bce7a","slug":"illegal-construction-on-nine-acres-of-pond-land-collapsed-saharanpur-news-mrt516914375","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की 09 एकड़ भूमि पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की 09 एकड़ भूमि पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
ग्राम छिदबना में सरकारी भूमियों से कब्जे हटावाते उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह तालाब।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्राम छिदबना में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई शिकायत के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम, सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर की।
उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम छिदबना में तालाब की नौ एकड़ भूमि पर पक्के निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया था। यहां पर रामशरण, अकरम, अय्यूब, शहजाद व रामपाल आदि ने पक्के मकान, घेर, सहन व तीन शेड बना रखे थे। इसके अलावा कई व्यक्तियों ने गोबर व उपले रखकर अस्थाई कब्जे कर रखे थे। गांव के ही शिवम पुत्र ओमकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर शिकायत की थी और अवैध कब्जे हटवाने की मांग की गई थी। अभियान में उपजिलाधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, चौकी चुनहटी इंचार्ज जितेंद्र भाटी, लेखपाल अजय प्रताप, नीरज पुंडीर, नीरज कांबोज, राखी वर्मा व नगर निगम तथा प्राधिकरण का स्टाफ शामिल रहा।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस गांव में अन्य तालाबों पर भी अवैध कब्जे पाए गए हैं। उन्हें भी कार्यक्रम निर्धारित कर जल्दी ही हटवाया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि सरकारी जमीनों से तत्काल अपने कब्जे हटा लें अन्यथा जुर्माने के साथ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। बार बार कब्जे करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भूमाफिया अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।