फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal colony land of Khurd Burd, illegal construction seal

अवैध कॉलोनी की भूमि खुर्द बुर्द की, अवैध निर्माण सील

Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony land of Khurd Burd, illegal construction seal
अवैध कॉलोनी में मिटटी खोदती जेसीबी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टपरी मार्ग पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में डाली गई मिट्टी को जेसीबी से खुर्द बुर्द किया। इसी मार्ग पर अवैध रूप से हुए व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन

टपरी मार्ग पर रेलवे फाटक एक व्यक्ति के द्वारा बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के करीब 25 बीघा भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी काटी जा रही है। निर्माण के लिए मिट्टी से भराव किया गया है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और कॉलोनी में डाली गई मिट्टी को जेसीबी के माध्यम से खुर्द बुर्द किया। जबकि पास ही में निर्माण भी था, जिसे छेड़ा नहीं गया। इसके अलावा टपरी मार्ग पर ही शिव भैरव वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से दुकान और बेसमेंट का निर्माण किया गया है, जिसे सील किया गया है। टीम में पीके शर्मा, सुधीर गुप्ता, अरविंद कुमार, चरण सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं था। केवल भराव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed