फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal arms manufacturing factory caught

अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms manufacturing factory caught
पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश और बरामद हथियार - फोटो : SAHARANPUR
अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। थाना पुलिस, स्वाट तथा सर्विलांस टीमों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित हथियार बरामद करने का दावा किया है। हालांकि इस दौरान आरोपी का बेटा मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंबेहटा मोहन गांव में ईदगाह के पास स्थित बंद पड़े एक ईट भट्ठे पर छापा मारा। जहां एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया मुस्तकीम पुत्र शौकत निवासी सांपला बक्काल थाना देवबंद अपने बेटे के साथ मिल कर अवैध हथियार बनाने में जुटा था। अवैध हथियार फैक्ट्री से पुलिस को आठ तमंचे 315 बोर, पांच मस्कट (पोनिया) 12 बोर व तीन नाल 12 बोर मसकट (पोनिया), दो तमंचे 12 बोर, 11 अधबने तमंचे बाडी, 14 नाल 315 बोर, सात नाल 12 बोर, 2 स्प्रिंग, 19 हैमर, तमंचा बनाने के उपकरण ड्रिल मशीन, एक कार संख्या यूपी 12 एस 9090 बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। बेटे के साथ सूनसान जगह पर मिलकर पिछले कई महीनों से इस फैक्टरी को चला रहे थे। आरोपी के बेटे को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सोवीर नागर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक अजब सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सहित 14 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियार

पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed