फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the demands are not met, there will be agitation

मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, there will be agitation
सहारनपुर। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन भुगतान कराने सहित अन्य मांग की हैं। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों ने आठ सितंबर को एक मांगपत्र भेजा था। इसमें पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन का भुगतान कराने और पैक्स कैडर सचिवों की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 में एवं प्रभारी सचिवों की कैडर सचिव में पदोन्नति करने की मांग की गई है। एक माह बाद भी कर्मचारियों के मांगपत्र का कोई जवाब नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों में निराशा और असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को सभी पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के कार्यालय पर सामूहिक धरना, दो से 15 नवंबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष हुकुम सिंह, मंत्री कंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह, फिरोज आलम, राजकुमार गुप्ता, विरेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह नेगी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed