फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If problems do not resolve, movement will start from 27th

समस्याओं का निराकरण न होने पर 27 से आंदोलन करेगी भाकियू

Fri, 09 Oct 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
If problems do not resolve, movement will start from 27th
समस्याओं का निराकरण न होने पर 27 से आंदोलन करेगी भाकियू
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायत में सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान की हालत बदतर होती जा रही है। छह सूत्रीय ज्ञापन में 26 तक समाधान की मांग करते हुए 27 अक्तूबर से आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ब्लाक परिसर में आहूत पंचायत में तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह ने कहा कि एक ओर तो प्रधानमंत्री मोदी किसान को अपनी फसल कहीं भी बेचने की बात करते हैं, दूसरी तरफ हरियाणा बार्डर पर धान ले जाने वाले यूपी के किसानों को परेशान किया जा रहा है। गन्ना भुगतान नहीं कराया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी ने पुराली के नाम पर किसान उत्पीड़न व मुकदमे कायम करने पर नाराजगी जताई। नगराध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने विद्युत निगम के रवैये को अनुचित करार दिया। अध्यक्षता वली हैदर और संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बाद में कोतवाल यज्ञदत शर्मा के माध्यम से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में पुराल जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने, विद्युत निगम का उत्पीड़न बंद करने, नये सत्र की शुरुआत से पहले मय ब्याज बकाया गन्ना भुगतान कराने, जेसीबी चालकों का उत्पीड़न न करने, निजी नलकूपों के इस्टीमेट जमा करने वालों को तुरंत सामान देने और दुकानदारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले दरोगा को सबक सिखाने की मांग शामिल है। मांगे पूरी न होने पर 27 अक्तूबर से आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई। डॉ. ओमपाल सिंह, अमित कुमार, भंवर सिंह, कय्यूम, बसंत, शिवचरण सैनी, फूल सिंह, जहांगीर, अलीशान, जुनैद, सती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed