फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If blood comes out of your teeth then your fast will not be broken

Saharanpur News: दांत से खून निकल जाए तो रोजा नहीं टूटेगा

Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
If blood comes out of your teeth then your fast will not be broken
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के लिए रोजेदारों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर एक सवाल के जवाब में उलमा ने शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि रोजे की हालत में अगर दांत से खून निकल जाए तो रोजा नहीं टूटेगा। सोमवार को हेल्पलाइन पर मजहब-ए-इस्लाम में जकात की अहमियत के बारे में बताते हुए मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस्लाम में जकात की अहमियत नमाज और रोजे जितनी है। जकात इस्लाम का अहम भाग है और ये हर साहिब-ए-निसाब (संपत्ति के योग्य) मुसलमान पर फर्ज है।
विज्ञापन

सवाल : गाजियाबाद निवासी इरशाद अहमद ने पूछा कि उनके दांतों में कुछ फंसा हुआ था, जिसे निकालते समय अचानक खून निकल आया। क्या उनका रोजा बाकी रहेगा।
जवाब : अगर रोजे की हालत में दांत से खून निकले, लेकिन वह हल्क (गले) में न जाए, तो रोजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह सही-सलामत रहेगा। अगर खून हल्क में चला जाए, तो रोजा टूट जाएगा। इसलिए रोजेदार को चाहिए कि वह एहतियात बरते।
विज्ञापन

सवाल : जगाधरी (यमुनानगर) निवासी अब्दुल गफ्फार ने पूछा कि उनके परिवार में कई पीढ़ियों से रोजा नमक और अदरक से इफ्तार करने का रिवाज है। क्या यह सुन्नत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : मौलाना कारी इस्हाक ने स्पष्ट किया कि यह एक गलतफहमी है और शरीयत में इसका कोई आधार नहीं है। सुन्नत यह है कि रोजा खजूर से इफ्तार किया जाए और अगर खजूर न मिले तो पानी से इफ्तार करना बेहतर है। जो लोग नमक या अदरक से रोजा खोलने को सुन्नत या मुस्तहब (पसंद किया गया) समझते हैं, यह उनकी कम इल्मी की निशानी है।
सवाल : सहारनपुर के नखासा बाजार के मुकीम ने पूछा कि अगर कोई व्यक्ति मस्जिद के इमाम की बुराई करता है, लेकिन फिर भी उन्हीं के पीछे नमाज पढ़ता है और उनसे मिलते हुए मुस्कुराकर मिलता है, तो शरीयत में उसका क्या हुक्म है।

जवाब : इस्लाम में ऐसा रवैया मुनाफिकत (दिखावे की प्रवृत्ति) की निशानी माना जाता है। ऐसे शख्स को चाहिए कि अपनी नमाज की फिक्र करें और अपने अमल की इस्लामी नजरिए से समीक्षा करें। सलाह है कि ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि वह दारुल इफ्ता से मामले में तफ्सीली (विस्तृत) फतवा हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed