{"_id":"5f8200b48ebc3e9bc42452c1","slug":"identify-mining-mafia-in-a-week-sanjay-saharanpur-news-mrt5055221130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में खनन माफिया को चिन्हित करें : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में खनन माफिया को चिन्हित करें : संजय
विज्ञापन
बेहट कोतवाली में स्टोन क्रशरों पर सील नहीं लगाने को लेकर एसडीएम से जानकारी लेते मंडलायुक्त
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन को लेकर मंडलायुक्त संजय कुमार का लहजा थाना समाधान दिवस में काफी सख्त रहा। उन्होंने कोतवाल से सवाल किया, अभी तक खनन माफिया चिन्हित क्यों नहीं हुए। यदि उन्हें ही सब करना है, तो बड़े स्तर से कार्रवाई होगी। उन्होंने एसडीएम से भी पूछा, जांच के बाद जिन स्टोन क्रेशरों के भंडारण के लाइसेंस निरस्त किए थे, उन्हें सील क्यों नहीं किया। सभी पर सील लगाई जाए।
शनिवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के साथ कोतवाली बेहट में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे मंडलायुक्त संजय कुमार ने कोतवाल आनंद देव मिश्रा से कहा, कि एक सप्ताह में माफिया चिहिन्त हो जाने चाहिए। उन्होंने एसडीएम से कहा माइनिंग क्षेत्र में जितने भी लेखपाल तैनात हैं, उनके हर तीन महीने बाद कार्य क्षेत्र बदले जाए और बेहट, मिर्जापुर एवं बिहारीगढ़ थानों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील माइनिंग क्षेत्र में कैमरे लगाकर 24 घंटे उनकी समीक्षा कराकर संयुक्त छापे की कार्रवाई की जाए।
महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर भी उन्होंने कोतवाल से जानकारी ली। उन्होंने कहा प्रत्येक माह एक रजिस्टर करें, जिसमें यह रिकॉर्ड होना चाहिए कि कितनी शिकायतें आईं, कितनी का निस्तारण किया और कितनी लंबित हैं। इसके अलावा मंदिर एवं मस्जिद के प्रबंधकों के साथ वार्ता करें। सभी धार्मिक स्थलों पर कैमरे लगवाए और कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गाइड लाइन का पालन कराएं। कस्बे में व्याप्त अतिक्रमण पर उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटवाए। गरीब मजदूर लोगों को आवासीय पट्टे का आवंटन करें। उनके समक्ष केवल तीन फरियादी पहुंचे, इनके लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
फरियादियों को मायूसी का सामना करना पड़ा
चिलकाना। समाधान दिवस में किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी के नही पहुंचने के कारण फरियादियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं, इनमें से तीन का समाधान किया। यमुनानगर निवासी योगेश ने सुल्तानपुर में स्थित अपनी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। शिकायत के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम का गठन किया। सुल्तानपुर की महिला ने परिजनों द्वारा उसके मकान पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने परिजनों को बुलाकर मामला निपटा दिया। गांव पटना उर्फ नया बांस में साफ सफाई तथा गांव के पानी की निकासी की शिकायत को बीडीओ सरसावा के पास भेजा। एक महिला ने दूसरी शादी करने के मामले में महिला को उसकी इच्छा के अनुसार जाने के लिए कह दिया। इसके अलावा गांव नल्हेड़ा में चकरोड संबंधी समस्या का समाधान राजस्व विभाग की टीम ने किया। समाधान दिवस में इंस्पेक्टर बीएस वर्मा, एसएसआई इंद्रजीत सिंह रहे।