फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Identification of miscreants from one thousand footage

एक हजार फुटेज से हो रही उपद्रवियों की शिनाख्त

Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Identification of miscreants from one thousand footage
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरु मार्केट में उपद्रव मचाने के मामले में पुलिस के पास एक हजार वीडियो फुटेज हैं, जिसके आधार पर उपद्रव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने एक मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है, जिसके लोगों से भी अपील की गई है कि अगर किसी के पास उपद्रवियों की फोटो और वीडियो है तो पुलिस को भेज दें। वीडियो और फोटो देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस के पास एक हजार वीडियो फुटेज हैं। इनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। करीब 130 आरोपियों को पहचान हो गई है, जबकि 84 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की पहचान चल रही है। इसके लिए साइबर सेल की टीम काम कर रही है। पहचान करने के बाद पूरी पड़ताल के बाद ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।
विज्ञापन

मदरसों के भी थे छात्र
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उपद्रव के मामले में कुछ मदरसों के छात्र भी थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। क्योंकि, मुजम्मिल और अब्दुल वाकीर ने मदरसा छात्रों को मेसेज वायरल किए थे। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब वाली पोस्ट डालने वाले भी रडार पर, 12 गिरफ्तार
पुलिस की रडार पर सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाली पोस्ट डालने वाले लोग भी आ गए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि ऐसे 12 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। इसके अलावा साइबर सेल ऐसे लोगों को पर नजर बनाए हुए हैं, जो किसी भी धर्म से संबंधित पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed