फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ICCU ward will be repaired, five new ACs will be installed

आईसीसीयू वार्ड की होगी मरम्मत, पांच नए एसी लगेंगे

Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ICCU ward will be repaired, five new ACs will be installed
जिला अस्पताल में रोगी कल्याण की बैठक लेते सीएमओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के आईसीसीयू वार्ड की मरम्मत होगी। इसमें पांच नए एसी भी लगाए जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को एसआईसी (प्रमुख अधीक्षक) की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

सदस्य सचिव डॉ. एके चौधरी ने पूर्व में हुई बैठक में रखे गए प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईसीसीयू वार्ड में मरम्मत कार्य होना है, जिसे शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड में पांच नए एसी लगवाए जाने हैं। एक एसी ट्रामा सेंटर में लगाया जाना है। सदस्य मौलवी फरीद ने बताया कि पूर्व में रखे गए प्रस्ताव के अनुरूप नगरायुक्त द्वारा चिकित्सालय परिसर में दो हाईमास्ट लाइटें लगवाने की स्वीकृति दी गई है। मैनेजर विक्रांत तिवारी ने अस्पताल परिसर में सरकारी योजनाओं का एक सिटीजन चार्टर बनवाकर स्थापित कराने का प्रस्ताव रखा। जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को योजनाओं की जानकारी हो और वह उनका लाभ उठा सकें। बैठक में एसआईसी डॉ. एसएस लाल, डॉ. केवी सिंह, डॉ. धर्मराज मन्नू, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. प्रदीप अनेजा, देवकुमार, डॉ. फुरकान अहमद गौरी, मो. आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed