फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I am proud of my husband, I am a servant of Raghupati.

तै निसिचर पति गर्ब बहूता, मैं रघुपति सेवक कर दूता

Sun, 02 Oct 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
I am proud of my husband, I am a servant of Raghupati.
गिल कॉलोनी स्थित दुर्गावाड़ी में सजी दुर्गा की मूर्ति - फोटो : SAHARANPUR
अंगद-रावण के संवाद पर दर्शकों ने बजाईं तालियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तै निसिचर पति गर्ब बहूता, मैं रघुपति सेवक कर दूता, जौं न राम अपमानहिं डरऊँ, तोहि देखत अस कौतुक करउँ। महानगर की रामलीलाओं में अंगद-रावण संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। रावण के दरबार में अंगद का पांव जमाने का दृश्य देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में लीला का उद्घाटन आईआईए अध्यक्ष प्रमोद सडाना व भाजपा नेता अंश मित्तल ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात अंगद का रावण के दरबार में जाना और पांव जमाने का दृश्य दिखाया। अंगद और रावण के संवाद पर दर्शक बहुत रोमांचित हुए। इस दौरान प्रधान वसबीर मोघा, वरिष्ठ निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, सुरेंद्र मोघा, अनिरुद्ध गुरुंग, मोहम्मद फारुख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, दीपक मलिक, कमल मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर में उद्घाटन अधिवक्ता राजीव गुप्ता, केहर सिंह, संदीप कांबोज ने किया। इसके पश्चात अंगद-रावण संवाद लीला दिखाई गई। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री सर्वजीत सिंह धीर, प्रबंधक पुनीत सिंह धीर, संयोजक वरुण शर्मा, मनीष शर्मा, राजकुमार चौधरी, विनय संवई, प्रभजीत सिंह, मोहित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क अंगद-रावण संवाद और सेतु बांध की लीला दिखाई गई। कल्ब अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, महामंत्री गुरदीप सिंह बावा, विक्रांत सैनी, लवनीश पूरी, सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर लंका दहन का मंचन किया। इस दौरान चेयरमैन संजीव शर्मा, रवि जुनेजा, पंकज बजाज, अमित यादव, हनी वर्मा, सनी शर्मा, मनोज चिटकारा आदि मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी गई। तत्पश्चात लंका दहन प्रसंग का मंचन हुआ। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल, विभोर जिंदल मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर में लंका दहन मंचन किया गया। यहां प्रधान राजकुमार त्यागी, ठाकुर रामाशंकर सिंह, महामंत्री संदीप धीमान, राजेंद्र गुप्ता गर्ग, प्रदीप कपिल, अरुण त्यागी रहे।

बच्चों से पूछे सवाल, किया सम्मानित
श्री आशुतोष रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर रामलीला मंचन के दौरान पदाधिकारी संजय भसीन ने बच्चों से रामायण, महाभारत, गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों से संबंधित प्रश्न पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संजय भसीन ने कहा कि बच्चों को प्रभु श्रीराम और उनके आदर्शों के बारे में पता चले। इसी उद्देश्य से रामलीला मंचन के दौरान सवाल पूछे जाते हैं।

जिला कांग्रेस कार्यालय में रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार

जिला कांग्रेस कार्यालय में रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed