फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband and wife have committed suicide by hanging in Saharanpur city

Saharanpur: महिला ने उजाड़ ली अपनी दुनिया, पति ने भी उठाया दर्दनाक कदम, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Dec 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Dec 2022 07:44 PM IST
सार

Saharanpur News : यहां एक महिला ने चंद मिनटों में ही अपनी दुनिया उजाड़ ली। इसके बाद पति ने भी दर्दनाक कदम उठाया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Husband and wife have committed suicide by hanging in Saharanpur city
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में अलग-अलग जगहों पर एक युवक और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला ने पति से विवाद के चलते खुदकुशी की है। वहीं, युवक के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी रमा पुत्री अनूप कुमार की शादी वर्ष 2008 में सन्नी पुत्र विजयपाल निवासी खानपुर नई दिल्ली के साथ हुई थी। पुलिस  के मुताबिक, रमा करीब 18 माह से शांतिनगर में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को घर में कोई नहीं था। इसी दौरान रमा ने चुनरी का फंदा बनाकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रमा का पति के साथ विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। महिला के दस वर्षीय पुत्री अनुष्का, आठ वर्षीय पुत्र दिव्य और चार वर्षीय पुत्र वंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत

उधर, कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला भीष्मनगर निवासी सुनील ने भी सोमवार की शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, सुनील मूलरूप से जनपद गोंडा का रहने वाला है। वह सहारनपुर में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है। सुनील के भी तीन बच्चे हैं। सुनील द्वारा आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed