फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Human beings are given the power of conscience and logic: Gurinder Singh

Saharanpur News: इंसान को ही बख्शी विवेक और तर्क की शक्तिः गुरिंदर सिंह

Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Human beings are given the power of conscience and logic: Gurinder Singh
सहारनपुर/सरसावा। राधा स्वामी ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ने कहा कि मन को परमात्मा की भक्ति में लगाएं और अहंकार जरा भी न करें। ऐसा करने पर परमात्मा की प्राप्ति जरूर होगी। इंसान को मालिक ने विवेक और तर्क की ताकत बख्शी है। ताकि वह सही और गलत का फैसला कर सके।
विज्ञापन


पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर में डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के प्रवचन सुनने बृहस्पतिवार को चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बाबा ने करीब सवा घंटे के सत्संग में अनुयायियों को परमात्मा को पाने का तरीका समझाया। उन्होंने कहा कि मन तो पूरी तरह साफ और ज्योति स्वरूप होता है, लेकिन दुनियावी मोह माया में मैला हो जाता है, जिसे भजन व भक्ति रूपी साबुन से साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, जैसे चूल्हे पर चढ़ने वाले बर्तन को यदि साफ न किया जाए तो वो इतने काले हो जाते हैं, जिनका असली स्वरूप ही बदल जाता है। ऐसे ही अगर मन को साफ नहीं करेंगे तो वह अपना मूल स्वरूप ही खो देता है। उन्होंने कहा कि मन पर जोर जबरदस्ती से काबू नहीं पाया जा सकता है। मन को धीरे-धीरे परमात्मा से जोड़कर भक्ति और भजन सिमरन काबू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए न किसी वेष, देश, सरोवर, स्नान या तीर्थ की जरूरत नही है, बल्कि वो तो हम सबके अंदर है। सभी धर्मो में यही बताया गया है। इंसान की फितरत है कि वो आसान से आसान रास्ते ढूंढता है। ग्रंथ केवल पढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि उनमें बताए रास्तों पर अमल करना चाहिए। तभी हम रूहानियत को पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार में 50 हजार अनुयायियों ने चखा लंगर

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया। लंगर के लिए पांच बड़े पंडाल लगाए गए थे। एक बार में 50 हजार से अधिक अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया। अनुशासित अनुयायियों के साथ आस्था का संगम भी दिखाई दिया। पूरी व्यवस्था डेरे के सेवादारों ने संभाली। चार लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कहीं पर भी किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं हुई।

सेवादारों ने संभाली व्यवस्था, सुरक्षा चाकचौबंद

सत्संग भवन के 13 प्रवेश द्वार हैं। यहां पर 15 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए, जिसमें दस हजार से अधिक बसें, 30 हजार कारें और करीब 15 हजार दुपहिया वाहन खड़े हुए थे। जिले भर में सेवादारों ने ही यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। इसी वजह से चार लाख से अधिक अनुयायी आने के बाद भी कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं बनी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सेवादार ही मुस्तैद रहे, जो ट्रेनों के जरिए आने वाहे अनुयायियों को डेरे के वाहन से ही सत्संग भवन तक ले गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने पर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा।




मौर्य के साथ भाजपा नेता भी मिलने पहुंचे

पिलखनी सत्संग भवन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अन्य भाजपा नेता भी डेरा प्रमुख से मिलने पहुंचे। करीब पौने घंटे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डेरा प्रमुख के बाबाजी के साथ रहे। इस दौरान बाबाजी ने कहाकि कर्म ही महान है, इसलिए अच्छे कर्म करते जाओं। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed