फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House fire, woman burnt alive

मकान में लगी आग में महिला की जिंदा जलकर मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
House fire, woman burnt alive
गंगोह (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला सराय पट्टी मखदूमजहां में सफाई नायक के घर में भीषण आग लग गई। जिसमें उनकी मां की जलने से मौत हो गई, जबकि सफाई नायक उनकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर किया गया। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित परिजनों ने आग लगाने का शक जाहिर किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गंगोह नगर पालिका के सफाई नायक प्रवीण वाल्मीकि का मोहल्ला सराय पट्टी मखदूमजहां में तीन मंजिला मकान है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य मकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर सोए थे। आधी रात को अचानक पहली मंजिल पर आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया, जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक वह आग की लपटों से घिर चुके थे। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन आग धधकती गई। इसी बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर नागरिकों की सहायता से बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक प्रवीण की मां रोशनी देवी (55) की मौत हो चुकी थी, उनका शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला । हादसे में प्रवीण (32), उनकी पत्नी शेफाली (30), बेटा ओनिक (आठ), बेटी माही (छह) एवं अवनी (चार) भी बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी गंगोह के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर आग लगाए जाने का शक जाहिर किया जा रहा है। इस संबंध में तहरीर दी गई है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed