फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hours are running ... smoke is burning incense

बजा रहे घंटा... कर रहे हवन सामग्री का धुआं

Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hours are running ... smoke is burning incense
सहारनपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक अलग तरीका अपनाया है। कार्यकर्ताओं की टोली शहर के अलग अलग मोहल्लों में जाती हैं। कार्यकर्ता घंटा बजाते हुए चलते हैं और बाल्टियों में हवन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री (लौंग, लोबान आदि) का धुआं किया जाता है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मान्यता है कि इससे वातावरण शुद्ध होगा तथा वायरस भी नष्ट होते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बजरंग दल की तरफ से यह कार्यक्रम पिछले कई दिन से चल रहा है। सहारनपुर महानगर में हसनपुर चुंगी, प्रतापनगर, गढ़ी मलूक और लेबर कालोनी सहित पांच टीमें इस कार्य में लगाई गई हैं। यह टोलियां अपने साथ बाल्टी रखती हैं। बाल्टी में गुग्गल, लोबान, लाैंग, हवन सामग्री और पीली सरसों को जलाकर धुआं किया जाता है। उसे लेकर युवकों की टोली गलियों में घूमते हैं। महानगर में इस कार्य में बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल मोहड़ा, जिला संयोजक हरीश कौशिक, सागर भारद्वाज, अनुज शर्मा, शिवा गांधी, दीपक, बसंत, चिराग और आवेश आदि लगे हैं।
विज्ञापन

इससे शुद्ध होता है पर्यावरण और नष्ट होते हैं वायरस: त्यागी
बजरंग दल के मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी का कहना है कि सनातन पद्धति में हवन (यज्ञ) का बहुत महत्व है। जिस तरह से घरों में हवन करने पर धुआं निकलता है, वह पर्यावरण को शुद्ध करने में मददगार होता है और वायरसों को भी समाप्त करता है। उसी पद्धति से वातावरण भी शुद्ध करने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रहा सैनिटाइजेशन और चूने का छिड़काव
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की तरफ से सोडियम हाइपोक्लोराइट और चूने आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। महानगर में नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन कर रही हैं तो गांवों में भी सैनिटाइजेशन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed