{"_id":"68d58d344cb1ff9218072894","slug":"hotel-operator-kidnapped-hostage-demanded-rs-4-lakh-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159489-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होटल संचालक के अपहरण का आरोप, बंधक बनाकर मांगे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होटल संचालक के अपहरण का आरोप, बंधक बनाकर मांगे चार लाख
Fri, 26 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:50 AM IST
सार
सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में होटल संचालक मोहम्मद जावेद का अपहरण कर चार लाख रुपये वसूले गए और फायरिंग की गई। जावेद ने एसएसपी से शिकायत की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में होटल संचालक का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उससे चार लाख रुपये मांगे। आरोप है कि बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की है।
पीड़ित होटल संचालक मोहम्मद जावेद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पहले लोगों से ब्याज पर नौ लाख रुपये लिए थे। अब तक 22 लाख रुपये वापस कर चुका है। इसके बाद भी विपक्षी उस पर दबाव बनाकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने से पहले उसे विपक्षियों को एक चेक दिया था। उसे वापस करने के बजाय उसी को आधार बनाकर दबाव डाल रहे।
आरोप है कि दो दिन पहले विपक्षी उसके घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि वह पूरे रुपये दे चुका है। इस पर विपक्षी तमंचे के बल पर उसे अपने साथ ले गए। धमकाकर उसके घर से चार लाख रुपये ले लिए। इस दौरान विपक्षियों ने डराने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। पीड़ित ने कोतवाली मंडी में भी तहरीर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा।