फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hotel, hospital, school will get rank for cleanliness

स्वच्छता के लिए होटल, अस्पताल, स्कूल को मिलेगी रैंक

Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hotel, hospital, school will get rank for cleanliness
-स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 के तहत होटलों, स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्लों, कालोनियों, सरकारी कार्यालयों आदि का होगा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण -2022 के तहत महानगर के होटलों, स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्लों, कॉलोनियों, सरकारी कार्यालयों और बाजार संघों का नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण कर रैंक दी जाएगी। सर्वेक्षण का यह कार्य 30 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच चलेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त सभी छह श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से अपने बाजारों को साफ सुथरा रखने तथा अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों आदि के जिम्मेदार लोगों से स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंक पाने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत प्रतियोगिता भी होगी। महानगर में रहने वाले आम लोग भी स्वच्छता को लेकर अपने विचार भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले व्यक्ति को ‘स्वच्छ पड़ोस’ यानि उनका आसपास पड़ोस कितना साफ एवं स्वच्छ है, इस पर 50 शब्दों में अपने विचार भेजने हैं। इसी तरह ‘स्वास्थ्य’ विषय पर भी अपने विचार भेज सकते हैं। तीसरा विषय है ‘आजीविका’। इस विषय में 50 शब्दों में लिखना है कि आपके शहर में आजीविका साधनों की स्थित क्या है। ‘वायु प्रदूषण’ और ‘उद्योग’ के अलावा ‘स्टार्टअप’, ‘शासन में नागरिक जुड़ाव’ तथा ‘लिंग विशिष्ट पहल’ विषय पर भी विचार भेज सकते हैं। विचार भेजने की शब्द सीमा 50 ही रहेगी। विचार भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। निगम द्वारा जारी व्हाट्स एप नंबर 8477008027 पर विचार भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed