फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hostel depot, bus tickets claimed to be fake

Saharanpur News: सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस का टिकट फर्जी होने का दावा

Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hostel depot, bus tickets claimed to be fake
सहारनपुर। रोडवेज बसों में यात्रियों का फर्जी टिकट बनाकर रुपये ऐंठने का दावा किया जा रहा है। एक टिकट को फर्जी बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस मामले में जब परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। वायरल हो रही टिकट पर कोई अहम जानकारी अंकित नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन निगम में प्रवर्तन दल मार्गों पर बसों को रोककर टिकट चेकिंग करता रहता है, ताकि परिचालक कोई गड़बड़ी न कर सके। शासन का राजस्व बढ़ाने पर खासा जोर है। किसी यात्री ने सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस का टिकट सोशल पर डाला है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस टिकट पर सहारनपुर डिपो लिखा है। साथ ही टिकट छुटमलपुर से देहरादून का है, जिस पर किराया 83 रुपये है। इसके अलावा टिकट की सीरीज में झोल है। फर्जी टिकट का मामला परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। अब अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि टिकट किस बस से काटा गया है। क्योंकि इस टिकट पर बस का नंबर भी नहीं है। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed