फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Honored the teachers

शिक्षकों को सम्मानित कर किया नमन

Sun, 05 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Honored the teachers
नागल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षिकाएं और बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/नागल/अंबेहटा/गंगोह (सहारनपुर)। जिले के देहात में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में शिक्षक दिवस के मौके पर गोचर महाविद्यालय की बीएड संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राधा कृष्णन के जीवन पर शिक्षकों ने प्रकाश डाला। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने अध्यापकों को पुरस्कृत किया। सचिव चौ. तेज सिंह, उपाध्यक्ष चौ. मनोज, कंवरपाल घसोती, बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. सोम सिंह, राजेन्द्र कुमार, अजय चौहान, सुशील कुमार, ध्यान सिंह, मीनाक्षी, अनिता पंवार, डॉ. पूनम रहे।
विज्ञापन

नागल के सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने पूरे स्कूल की सजावट की। इसके बाद अपनी कक्षाओं में शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। प्रबंधक कोणार्क चौधरी और प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल ने बच्चों को बताया कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षकों की भूमिका अहम है, अत: सभी छात्रों को शिक्षकों का आदर करना चाहिए। अंबेहटा के देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंजना कश्यप ने कहा कि शिक्षक दीपक की तरह है जो खुद जलकर औरों को प्रकाश प्रदान करता है। गांधी इंटर कॉलेज, सीएस दयानंद इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, घनश्याम दास सरस्वती शिशु मंदिर आदि विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रजनी राजपूत, पंकज राजपूत, सचिन शर्मा, अरविंद शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन को याद किया। लाला किशन चंद राजकीय पीजी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र एवं डॉ. आरती उपाध्याय, राम बाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेघ गोपाल गोयल, रमेश गर्ग, रामपाल गुप्ता, प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा आदि ने विचार रखे। इनरव्हील क्लब द्वारा पांच अध्यापकों रूपा सारंग आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अर्चना शर्मा जगन्नाथ इंटर कॉलेज, अंजना शर्मा गीता ज्ञान एकेडमी, मीरा शर्मा सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, राजेंद्र कुमार एनडी पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ वीना सैनी, डा. निर्मल जैन रहे। सीडीकेआर स्कूल एवं आर्य समाज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।

छुटमलपुर में शिक्षक दिवस पर अदीबा द्वारा ऑनलाइन शिक्षण में बनाया गया पोस्टर

छुटमलपुर में शिक्षक दिवस पर अदीबा द्वारा ऑनलाइन शिक्षण में बनाया गया पोस्टर- फोटो : SAHARANPUR

गोचर महाविद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित करते चौधरी देवराज सिंह

गोचर महाविद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित करते चौधरी देवराज सिंह- फोटो : SAHARANPUR

देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापिका को पुरस्कृत करती छात्राएं

देवेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापिका को पुरस्कृत करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed