{"_id":"61f583939fd8da3bae678625","slug":"home-minister-sought-votes-by-doing-door-to-door-public-relations-in-shardanagar-saharanpur-news-mrt575102475","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदानगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर केंद्रीय गृहमंत्री ने मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदानगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर केंद्रीय गृहमंत्री ने मांगे वोट
विज्ञापन
शारदा नगर में जनसंपर्क के दौरान बच्चे को दुलारते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सर्किट हाउस रोड और शारदानगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अमित शाह का स्वागत किया। करीब 40 मिनट जनसंपर्क करने के बाद अमित शाह सरसावा एयरपोर्ट पहुंचकर विशेष विमान से रवाना हो गए।
केंद्रीय गृहमंत्री शारदानगर पहुंचे, यहां पर भी उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देने के साथ ही देशहित में भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान सर्किट हाउस मार्ग और शारदानगर में भारत माता व जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर दो बजे देवबंद पहुंचे। उन्होंने देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटा में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में भाग लिया।
घर न जाने पर मांगी क्षमा
कोटा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वह देवबंद में जनसंपर्क करने गए थे, लेकिन भारी भीड़ होने की वजह से वह जनसंपर्क नहीं कर पाए। कुछ ही लोगों से मिल पाए हैं। वह जनता से क्षमा मांगते हैं कि वह उनके घर नहीं जा पाए। उन्होंने भावनात्मक रूप से कहा कि सभी लोग मेरे दिल में बसते हैं।
विज्ञापन
दिखा उत्साह, लगाए शेर आया शेर आया के नारे
केंद्रीय गृहमंत्री के डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया। लोग केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने को लालायित दिखे। युवाओं ने नारा लगाया कि, देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया।

शारदा नगर में जनसंपर्क के दौरान गृह मंत्री को तिलक करती युवती- फोटो : SAHARANPUR

शारदा नगर में जनसंपर्क के दौरान गृह मंत्री को मिठाई खिलाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

शारदा नगर में जनसंपर्क करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- फोटो : SAHARANPUR