{"_id":"636aa549ba57d4262f6048c9","slug":"home-guard-serious-after-being-shot-referred-to-pgi-chandigarh-saharanpur-news-mrt6128037163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से होमगार्ड गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से होमगार्ड गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ रैफर
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मंगलवार देर शाम एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। हमले में होमगार्ड को गोली लग गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। होमगार्ड को गंभीर होने पर जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
गांव अबाबकपुर निवासी सुरेशचंद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई प्रमोद व विपक्षी अमन के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इसके निपटारे के लिए दिन में पंचायत भी हुई थी, जिसमें कोई हल नहीं निकल सका था। पीड़ित का आरोप है कि शाम के वक्त लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस करीब 10-12 लोगों ने अचानक उन पर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। इसमें नकुड़ कोतवाली की फंदपुरी चौकी पर तैनात होमगार्ड मेम सिंह को जहां गोली लगी वहीं रविंद्र और एक अन्य ग्रामीण सुरेश धारदार हथियार के वार से घायल हो गए।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। गांव में फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मेमसिंह व सिर में धारदार हथियार लगने से घायल रविन्द्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि सुरेश का सीएचसी पर ही उपचार किया गया। बाद में होमगार्ड मेम सिंह को जिला अस्पताल से भी गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद सीओ अरविंद पुंडीर, कोतवाल राजेन्द्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। घायलों के परिजनों ने पांच हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।