फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holi is celebrated in many villages associated with Saharanpur but Holika Dahan is not done

कुछ ऐसे गांव: होली तो मनाई जाती है पर नहीं होता होलिका दहन, पढ़ें- इस परंपरा के बारे में क्या कहते हैं ग्रामीण

Sat, 23 Mar 2024 08:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2024 08:15 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक और जनपद से सटे कई ऐसे गांव हैं, जहां होली तो मनाई जाती है लेकिन होलिका दहन नहीं होता है। पढ़िए इस परंपरा के बारे में ग्रामीणों का क्या कहना है।

विज्ञापन
Holi is celebrated in many villages associated with Saharanpur but Holika Dahan is not done
होलिका दहन। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

सहारनपुर के भीतर और उससे सटे हुए कुछ गांव ऐसे हैं, जहां होली का पर्व मनाया तो जाता है, लेकिन होलिका का दहन नहीं होता। लोग अपने घरों ही में पूजन करते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कभी उनके बड़ों ने होली नहीं जलाई है। यही वजह है कि यहां होलिका दहन की परंपरा नहीं पड़ी। रविवार को होली पर्व मनाया जाएगा। पूरे जनपद में करीब 3,200 जगहों पर होलिका दहन होगा। कई गांव ऐसे भी हैं, एक नहीं दो से तीन जगहों पर होलिका दहन होता है, लेकिन महानगर के गांव ज्ञानागढ़ में कभी होलिका दहन नहीं होता है।

विज्ञापन

ग्रामीण अशोक गौतम ने बताया कि उनके गांव में कभी भी होलिका दहन की परंपरा नहीं रही है, लेकिन होली पर्व को लगभग सभी लोग मनाते आए हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जो केवल रंगों से खेलते हैं, जबकि कुछ परिवार ऐसे हैं, जो अपने घरों में ही पूजन करते हैं, जबकि पड़ोसी गांव बिशनपुर और किशनपुर में होलिका दहन होता है। उधर, पड़ोसी गांव खुब्बनपुर में भी होलिका दहन नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पूर्व प्रधान सोनू कुमार ने बताया कि गांव में होली मनाई तो लगभग सभी घरों में जाती है, लेकिन होलिका दहन शुरू से ही नहीं होता है, साथ ही लोगों ने कभी नई परंपरा शुरू करने की जरूरत नहीं समझी है। उन्होंने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के गांव शकलापुरी में भी होलिका दहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed