फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HIV positive in children found in Saharanpur

सहारनपुर में बच्चों में मिला एचआईवी पाॅजिटिव

Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
HIV positive in children found in Saharanpur
एचआईवी एड्स
सहारनपुर जिले में 20 बच्चों सहित 51 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। माता-पिता के एचआईवी पॉजिटिव होने से बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए। विभाग ने सभी का रजिस्ट्रेशन कर उपचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर के मुताबिक 2013 से जनपद में अब तक एचआईवी मरीजों की संख्या 1354 तक पहुंच गई है, जिसमें बच्चों सहित पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। 2013 में एआरटी सेंटर स्थापित हुआ था, तब से दिसंबर 2017 तक कुल संख्या 1354 है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक एड्स रोगियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्ष 2017 में नए 51 एड्स पीड़ित सामने आए हैं। इनमें 20 बच्चे हैं, जिनमें उम्र जीरो से लेकर 12 वर्ष तक है।  13 लड़के हैं तो सात लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ बीएस सोढी ने बताया कि माता-पिता के एचआईवी पॉजिटिव होने की वजह से बच्चों में भी ये मामले सामने आए हैं। बच्चों के अलावा अन्य लोगों में एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति का खून चढ़ाए जाने की वजह से उनके भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।   जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रखी खून की यूनिटों को चेक किया गया, जिसमें एचआईवी निगेटिव मिला है। इन नए केस को लेकर विभाग हर पहलु से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed