{"_id":"628bcf34a0bb3e67591a5e27","slug":"hina-died-due-to-head-injury-saharanpur-news-mrt5897763200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीना के सिर में चोट लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीना के सिर में चोट लगने से हुई थी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर धारदार हथियारों से हमला कर और मस्जिद की छत से गिराकर गर्भवती पत्नी हिना की हत्या करने वाले मस्जिद के इमाम आरोपी पति उस्मान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी चाहता था कि पुत्र पैदा हो, लेकिन जांच में उसे पता चल गया था कि उसकी पत्नी के गर्भ में पुत्री है। इसी के चलते उसने पत्नी की छत से गिराकर हत्या की थी। हिना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत होना कारण आया है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित एक मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई की रात नींद में अपनी पत्नी हिना की छत से गिरकर मौत होने की बात मोहल्लेवासियों को कही थी। हिना के परिजनों को विश्वास में लेकर उसी दिन शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। शनिवार 62 फुटा रोड निवासी हीना की मां खुर्शीदा पत्नी इकराम ने दामाद उस्मान उसके साथी मुखिया, फैजान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ आरोपी उस्मान को एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था। आरोपी पूछताछ में पत्नी हिना की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी के गर्भ में पुत्री थी और वह चाहता था कि उसके बेटा पैदा हो। इसी के चलते उसने धारदार हथियारों से हमला कर मस्जिद की छत से गिराकर हिना की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने मौके पर एक हंडी, कुछ मांस के टुकड़े और सिंदूर बिखेर दिया था। आरोपी ने हिना के परिजनों को गुमराह करने के लिए कहा था कि उसने तंत्रमंत्र से सात मुंह वाली काली माता को प्रकट किया था। हिना को काली माता ने मारा है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से हिना मौत का कारण आया है। पुलिस ने आरोपी पति को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।