{"_id":"594ac7214f1c1b290c8b456d","slug":"highway-par-kisanon-ne-kiya-hat-yog","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर किसानों ने किया हठ याेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर किसानों ने किया हठ याेग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नागल में ब्लाक चौराहे पर जाम लगाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाकियू के आह्वान पर यूनियन नेताओं ने छुटमलपुर के फतेहपुर में देहरादून हाईवे, नागल में देवबंद-गागलहेड़ी-सहारनपुर मार्ग और रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड हाईवे पर जाम लगा कर दो घंटे तक धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे अफसरों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
छुटमलपुर के फतेहपुर में कलसिया तिराहे पर जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में किसानों ने देहरादून हाईवे पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों के सभी कर्ज माफ करने और स्वामीनाथन रिपोर्ट को तत्काल लागू किए जाने की मांग की।
किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज किए गए सभी मुकदमों को वापस लेने और जैव परिवर्तित फसलों पर रोक की मांग भी की। धरने के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, मंडल सचिव सुरेंद्र सिंह कांबोज, नरेश यादव, नरेंद्र यादव, घनश्याम राणा, नरेश स्वामी, अजय कांबोज, मनोज कुमार, केहर सिंह सैनी, शहरी सिंह, अनूप सिंह, मास्टर विरेंद्र, प्रदीप चौधरी, रंगीलाल चौहान, रघुबीर सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधान खड़क सिंह और संचालन मनोज कुमार ने किया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम बेहट वैभव शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व में किसान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड हाईवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों पर फायरिंग करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं। देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए और किसानों को ब्याज रहित कर्ज दिया जाए। बाद में किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। सेवा राम, प्रदीप, कीरत सिंह, तरशपाल आदि रहे।
नागल में यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौ राजपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ब्लाक चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। इससे नागल-लाखनौर व गागलहेड़ी-देवबंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। दो घंटे बाद किसानों ने एसडीएम देवबंद को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जाम खोला। इसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार, सरदार मनमोहन सिंह, भूपेन्द्र त्यागी, कुशलपाल राणा, नारायण सिंह, संजीव कुमार, पप्पू, भूरा, रणबीर सिंह, बबलू, संजय, पिरथी, ईश्वरपाल, रामू वालिया, बिजेन्द्र काला, रूप सिंह, ब्रजपाल, योगेन्द्र राणा, विनय राणा, सुभाष रहे।
सरसावा में भी भाकियू से जुड़े किसान राष्ट्रीय आह्वान पर सुबह साढ़े नौ बजे नारेबाजी करते हुए यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित ग्राम शाहजहांपुर में एनएच-73 पर पहुंचे तथा राजमार्ग जाम कर दिया। मेवाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। ब्लाक अध्यक्ष भीम सिंह रहे। करीब दो घंटे तक राजमार्ग जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही योग भी किया। राजमार्ग पर यूपी तथा हरियाणा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। एसओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। महिपाल सिंह, अशोक कुमार, भीम सिंह, देशपाल, संजय, नाथीराम, ओमपाल आदि रहे।