फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   highway 4 lane

चौड़ीकरण ने नहीं पकड़ी सहारनपुर में रफ्तार

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
highway 4 lane
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में दिल्ली यमुनौत्री हाईवे का हाल - फोटो : SAHARANPUR
फोर लेन हाइवे के निर्माण की कछुआ चाल, पूरा होने में बीत जाएगा साल
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली से सहारनपुर फोरलेन हाइवे का निर्माण सहारनपुर जनपद में आकर ठिठक गया है। अभी तक नानौता क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डालकर समतल करने का कार्य हो सका है। हाइवे निर्माण की कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने से निर्माण गति पकड़ेगा। जो कार्य प्रक्रिया में है, वह जल्दी ही पूरा कराया जाएगा।
इस हाइवे के निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसका निर्माण कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला हुआ है, जबकि कार्यदायी संस्था एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) है। तीन चरणों में बन रहे हाइवे का निर्माण बागपत में पहले चरण में हो रहा है, जो मई तक ही पूरा होना था। वहीं, दूसरे चरण में शामली से सहारनपुर तक निर्माण होना है। निर्माण की जो गति चल रही है, उस लिहाज से इस साल में यह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इस तरह होना है निर्माण
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का काम चल रहा है। इस हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ है। शामली बाईपास से सहारनपुर तक मार्ग की लंबाई 62.779 है, जिसकी अनुमानित लागत 779.39 करोड़ है। दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ से लोनी होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक के टुकड़े का निर्माण तीसरे चरण में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने ध्वस्तीकरण चलेगा: जितेंद्र
निर्माण एजेंसी कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि फिलहाल शामली में निर्माण कार्य पूरा कराने पर फोकस है। सहारनपुर जिले में भी प्रक्रिया चल रही है। कुछ जगह पर कुछ बिल्डिंग आड़े आ रही हैं, जो ध्वस्त की जानी हैं। अगले महीने से इन पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed