फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High security will on holi in Saharanpur and SSP said that strict action on accuseds

UP: होली पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, SSP बोले- हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं

Sat, 23 Mar 2024 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2024 09:31 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर जिले में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी ने हुड़दंग मचाया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
High security will on holi in Saharanpur and SSP said that strict action on accuseds
सहारनपुर पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में 1520 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिले में 73 संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। वहीं, अन्य जगहों पर पीएसी और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देखेगी।

विज्ञापन


होली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। रविवार को होने वाले होलिका दहन स्थलों पर पुलिस-फोर्स तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा खुफिया विभाग भी नजर रखेगा।

विज्ञापन

हुड़दंगियों को नहीं छोड़ेगी पुलिस
सोमवार को दुल्हेंडी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग रंगों की होली खेलेंगे। सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। महानगर में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और देहात क्षेत्रों में एसपी देहात सागर जैन सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संदिग्धों से पूछताछ करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन

रहेगी भद्रा, 11 बजे के बाद होगा होलिका दहन
आचार्य शुभम कौशिक ने बताया कि होलिका पूजन पूरे दिन होगा, लेकिन होलिका दहन रात 11 बजे के बाद होगा। क्योंकि, भद्रा काल सुबह 9:55 से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक रहेगा। ऐसे में भद्रा काल के बाद ही रात में 11:13 बजे होलिका दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

होली पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। किसी ने हुड़दंग मचाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed