फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High alert on Phag, strict vigil on sensitive areas

Saharanpur News: फाग पर हाईअलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर

Tue, 03 Mar 2026 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
High alert on Phag, strict vigil on sensitive areas
सहारनपुर। फाग पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस हाईअलर्ट पर है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रहेगी। इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। खुराफात होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले को सात जोन, 21 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में बांटा गया है। फाग में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सुरक्षा की कमान एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों, दो कंपनी पीएसी, दस क्यूआरटी, कलस्टर मोबाइल, होमगार्ड को दी है। इनके अलावा एलआईयू भी खुफिया गतिविधियों पर नजर रखेगा। संवेदनशील, अति संवेदनशील पर अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी। सड़कों और चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग होगी।
विज्ञापन

ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग और हुड़दंग करने वालों पर सख्ती कार्रवाई होगी। नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग से टीम गठित की गई है। यह टीम सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी। नमाज के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग रहेगी। आवश्यकतानुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- भारी वाहनों का नहीं होगा प्रवेश, नो-एंट्री का समय बढ़ा

सहारनपुर। फाग पर्व को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश समय में बदलाव किया है। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया गया है। सुबह छह बजे से रात 10 बजे के स्थान पर सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि के दौरान शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed