फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High alert, heavy force deployed in Saharanpur

सहारनपुर में हाई अलर्ट, भारी फोर्स तैनात

Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
High alert, heavy force deployed in Saharanpur
सहारनपुर में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रदीप चौहान की मौत के बाद पुलिस और प्रशासनिक ने जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रविवार को भी आसनवाली गांव में जमे रहे।
विज्ञापन


शहर में हर चौराहे पर आरएएफ को तैनात किया गया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। शहर में देहरादून रोड की ओर से आने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।

शुक्रवार की रात को गोल लगने से घायल हुए ग्राम आसनवाली निवासी प्रदीप चौहान की मौत हो गई थी। शनिवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे उसका ग्राम आसनवाली में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन


उस दौरान लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों के आक्रोश को देख स्थिति को भांप गए। पुलिस को आशंका बनी हुई है कि कहीं आक्रोशित लोग कोई हिंसात्मक रूप न ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए गांव से रात को अंतिम संस्कार होने के बाद भी पुलिस को गांव से नहीं हटाया गया। रविवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। 

रविवार को पुलिस ने कड़ी सतर्कता बरती। गांव से लेकर शहर तक पूरी तरह से चौकसी की गई। खासकर घंटाघर चौक, देहरादून तिराहा, जेल चुंगी और देहरादून रोड पर कई जगह चौकसी रखी गई।


गांव की ओर से आने वाले लोगों पर नजर रखी गई। कलक्ट्रेट के आसपास भी पुलिस तैनात रही। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि गांव में अहतियातन अभी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि गांव में पूरी तरह से शांति  बनी हुई है। शहर में प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed