फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helpline closed, now power connection will be available immediately

हेल्पलाइन बंद, अब झटपट से मिलेगा बिजली कनेक्शन

Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Helpline closed, now power connection will be available immediately
सहारनपुर। घर बैठे ही उपभोक्ताओं को अब झटपट से घरेलू बिजली कनेक्शन देगा, जबकि निवेश मित्र से व्यावसायिक कनेक्शन देगा। विद्युत निगम ने नए दो पोर्टल शुरू किए हैं। घर बैठे ही उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्युत निगम ने कनेक्शन देने के लिए दो साल पूर्व शुरू की हेल्पडेस्क को भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए जाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का एक ही स्थान पर शिकायत करने के बाद सुनवाई करने के लिए विद्युत निगम ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में दो साल पूर्व हेल्पडेस्क बनाई थी। उपभोक्ताओं को अपना आवेदन, समस्या अथवा शिकायत सिर्फ हेल्पडेस्क पर दर्ज करानी होती थी। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के चक्कर नहीं काटने होते थे, लेकिन अब इस हेल्पडेस्क को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब घर बैठे ही उपभोक्ताओं को सुविधा दी गई है। उपभोक्ता अपने घर बैठे ही कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा अपने एंड्रॉयड फोन से ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अपनी समस्या अथवा शिकायत को भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विद्युत निगम ने दो पोर्टल शुरू किए हैं। प्रथम पोर्टल झटपट (http://apps.uppcl.org/jhatpatconn/frmDeptLogin.aspx) के नाम से घरेलू कनेक्शन के लिए शुरू किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे ही घरेलू कनेक्शन के लिए अपने कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा एंड्रायड मोबाइल फोन के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वाणिज्यिक, औद्योगिक कनेक्शन के लिए व्यापारी अथवा उद्यमी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपने प्रतिष्ठान केे लिए निवेश मित्र पोर्टल (http://niveshmitra.up.nic.in) पर आवेदन कर सकते है। किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण करने के उपरांत नए कनेक्शन की सुविधा दे दी जाएगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि हेल्पडेस्क को बंद कर दिया गया है। शासन ने दो पोर्टल शुरू किए हैं। जिन पर आवेदन किया जाएगा। शासन स्तर से ही उसकी मॉनीटरिंग होगी। किसी आवेदन को बेवजह नहीं रोका जाएगा। कोई कमी आने पर उपभोक्ता को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed