{"_id":"6101a1a58ebc3e094140be90","slug":"heavy-rain-on-the-mountains-yamuna-floods-saharanpur-news-mrt5494749154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर झमाझम बारिश, यमुना नदी में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर झमाझम बारिश, यमुना नदी में उफान
विज्ञापन
बेहट/बिहारीगढ़(सहारनपुर)। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से यमुना नदी उफान पर है। बरसाती नदियों में भी पानी आने से क्षेत्र के कई गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा हुआ है। हालांकि बरसाती नदियों का जलस्तर कम है। इनसे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान क्षेत्र में नहीं हुआ।
मंगलवार की रात करीब 2 बजे से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। सुबह करीब 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर एक बजे यमुना अपने पूरे उफान पर थी। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से 1.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद जलस्तर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शाम 4 बजे तक यमुना का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक था। बैराज से मिली जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर बढ़ सकता है।
उधर, शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बरसाती नदियों में पानी बढ़ गया। सुबह से ही क्षेत्र के 20 से अधिक गांव का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा हुआ है, हालांकि बरसाती नदियों का जलस्तर कम ही रहा। इससे कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में नदी में पानी आने से श्रद्धालु आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ क्षेत्र में हिंडन नदी में तेज बहाव का पानी आने से सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर दोपहर बाद तक आवागमन बाधित रहा। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि सोलानी नदी में पानी आने के कारण फतेहपुर पेलीयो, शाहजहांपुर, चांडीघेर आदि गांवों का संपर्क भी कटा रहा। मंगलवार की देर रात से शुरू हुई जोरदार बारिश के बाद शिवालिक के पहाड़ों से निकलने वाली हिंडन, सोलानी, लाल्लो, मोहड रो, गुलरिया आदि नदियां उफान पर रही।
-------
पुरानी यमुना नदी पर की पुल निर्माण की मांग
साढ़ौली कदीम। विकास खंड साढ़ौली कदीम के सैद मोहम्मदपुर गढ़ गांव के प्रधान विक्रम सिंह सहित ग्रामीण नीदू, प्रीतम सिंह, हेमराज, ब्रिजेश, ओमपाल, मदनपाल, राजकुमार, सतपाल, सोमपाल सिंह, मक्खन सिंह, रोशन, धर्मवीर आदि पुरानी यमुना नदी पर पुल बनाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी में पानी के चलते वे किसी बीमार को भी चिकित्सा के लिए सीएचसी तक नहीं ले जा पाते। नदी में पानी के चलते उनका तहसील व जिला संपर्क मार्ग से आवागमन बंद हो जाता है। कई बार तो आकस्मिक कार्यों के लिए घंटों नदी के किनारे खडे़ होकर पानी कम होने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी
समय ------ जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 8 बजे -- 28549
10 बजे ------- 50511
दोपहर 12 बजे -- 132314
1 बजे ---------- 159757
2 बजे --------- 130603
3 बजे --------- 130693
शाम 4 बजे --- 120110
--------- बारिश की मात्रा
पांवटा साहिब -- 25 मिमी
ताजेवाला --- 38.3 मिमी