{"_id":"622b9931800917383256f64b","slug":"heavy-bullets-were-fired-on-the-jailer-in-deoband-saharanpur-news-mrt5800822182","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में जेलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में जेलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं
विज्ञापन
देवबंद जेल परिसर में घटनास्थल पर पड़े कारतूस के खोखे
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में जेलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं
देवबंद (सहारनपुर)। मिलाई से रोकने पर देवबंद उपकारागार परिसर में जेलर रीवन सिंह पर बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जेलर और दो जेलकर्मियों ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शुक्रवार देरशाम घटना में शामिल तीन लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे मिलाई से रोकने की वजह सामने आ रही है।
घटना के वक्त बृहस्पतिवार की रात साढे़ आठ बजे जेलर अपने सरकारी आवास परिसर में टहल रहे थे। जेल वार्डर शरद कुमार और गिरि प्रसाद भी उनके साथ थे, तभी जेल की दीवार के पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मुख्य द्वार पर तैनात सिपाही और जेल के सुरक्षाकर्मी राइफल लेकर दौड़े फायरिंग करने वाले फरार हो गए। रीवन सिंह ने सात राउंड फायरिंग होने और गहरे षड्यंत्र के तहत हत्या करने की कोशिश होने की बात कही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवक जेल में बंद अपने चाचा से मिलने पहुंचे थे। एक सिपाही ने मिलाई का समय समाप्त होने के कारण रोक दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने सिपाही के डराने के लिए जेलर के साथ चल रहे सिपाही पर फायरिंग की।

देवबंद उपकारागार पर तैनात जेलकर्मी- फोटो : DEVBAND

जेलकर्मियों के साथ घटनास्थल पर जाते जेलर रीवन सिंह- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन