फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heat stroke risk increased in summer, take care

गर्मी में बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, सावधानी बरतें

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heat stroke risk increased in summer, take care
सहारनपुर। भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसमें अधिकतम तापमान 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। दोपहर के समय लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो रहा है, क्योंकि धूप में सड़कों से जैसे आग निकल रही है। ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 और अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बीते करीब 15 दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही चल रहा है। आलम यह रहा कि लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर सड़कों पर निकल रहे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद हवा लू में बदल रही है। चिकित्सा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि गर्मी अधिक पड़ रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में कई मरीजों को इस तरह की शिकायत है, जिन्हें उपचार के साथ ही सावधानियां भी समझाई जा रही हैं। उनका कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को बहुत संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि गर्मी में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह नागरिकों को दी है।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के लक्षण
- त्वचा का लाल और शुष्क होना, शरीर का तपना तथा पल्स तेज होना।
- मरीज के व्यवहार मेें परिवर्तन, गफलत में चले जाना।
- सिरदर्द, मचली, थकान और कमजोरी होना तथा चक्कर आना।
- पेशाब नहीं आना या कम मात्रा में आना।
हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय
- अधिक से अधिक पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें।
- तेज धूप में निकलने से बचें, अगर तेज धूप में निकलना जरूरी हेै तो निकलते वक्त छाता लेकर निकलें।
- ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ पीएं।
- चाय और कॉफी पीने से परहेज करें।
- बासी भोजन अथवा खुले में बिकने वाला गन्ने/अन्य फलों का रस न पीएं।
हीट स्ट्रोक के उपचार
- मरीज को ठंडी जगह पर रखें।
- मरीज को ठंडी हवा करें तथा उसके शरीर को स्पंज अथवा गीले कपड़े से पोंछें।
- मरीज को ठंडे पानी के टब में लिटाएं या ठंडे पानी की पट्टियां शरीर पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed