{"_id":"60a55adc8ebc3e2beb7fa636","slug":"health-teams-investigate-corona-infection-in-villages-saharanpur-news-mrt5390220141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीमों ने की गांवों में कोरोना संक्रमण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीमों ने की गांवों में कोरोना संक्रमण की जांच
विज्ञापन

नानौता/चिलकाना (सहारनपुर)। नानौता सीएचसी इंचार्ज डॉ प्रमोद कुमार, पीएचसी भारीदीनदारपुर प्रभारी डॉ अनुज चौहान ने बताया कि गांव कुआं खेड़ा में 100 लोगों तथा गांव भारी में 40 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। युवा विकास समिति ने गांव की सभी दुकानों, दूध डेयरी, आटा चक्की के आगे पेंट से सफेद घेरे बनाए हैं। समिति अध्यक्ष अमरीश राणा, गौरव राणा, कल्याण कश्यप, नीरज राणा, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, रितिक रुहेला, मोंटी सैनी, हिमांशु शर्मा आदि रहे। चिलकाना सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार शर्मा ने बताया के गांव बुड्ढाखेड़ा तथा धौलाहेडी में कोरोना के संदिग्ध लोगों की घर-घर जाकर जांच की गई। गांव बुड्ढाखेड़ा में 101 लोगों की जांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि गांव धौलाहेडी में 53 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। संवाद
निगरानी समितियां गठित
रामपुर मनिहारान। देहात क्षेत्र में पैर पसार रहे कोरोना 19 संक्रमण को रोकने के लिए डीएम अखिलेश सिंह के आदेश पर रामपुर मनिहारान ब्लाक की छह न्याय पंचायतों में निगरानी समिति बनाई गई हैं। इनमें गांव की आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल हैं। यह समिति गांव में कोरोना मरीजों को मेडिकल किट व कोरोना लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी उठाएगी। निगरानी समिति के कार्य की समीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए, जो अपने पूरे दिन की रिपोर्ट खंड विकास कार्यालय, एसडीएम कार्यालय पर देंगे। संवाद
बिना पंजीकरण लगवा सकेंगे वैक्सीन
साढ़ौली कदीम। सीएचसी बेहट व पीएचसी कम्बोहमजरा में बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीन लगवा सकेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नितिन कदवाल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग बिना पंजीकरण के आधार कार्ड साथ लाकर बृहस्पतिवार को उपरोक्त दोनो स्थानों पर कोविड वैक्सीन की पहली डोज आसानी से लगवा सकते हैं। संवाद