फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He now removes the trading aspect ...

किसान पंचायत -- इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी

Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
He now removes the trading aspect ...
वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है...
विज्ञापन

सहारनपुर। किसान पंचायत में पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ही अंदाज में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों की मौत पर चुप रहने वाले प्रधानमंत्री संसद में गुलाम नबी आजाद की विदाई पर आंसू बहाते हैं, लेकिन किसानों की हालत पर कुछ नहीं कहते। उन्होंने शेर पढ़ा - वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है, मैं कुछ कहूं तो तराजू निकाल लेता है, मैं इसलिए भी तेरे फन की कद्र करता हूं तू झूठ बोलकर भी आंसू निकाल लेता है।

इसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने नज्म पढ़ी -
झूठे वतनपरस्तों से और सत्ता के मक्कारों से
पूंजीपतियों के दलाल चोरों के ठेकेदारों से,
संसद के गूंगे खंभों से और बहरी दीवारों से
जाओ ये संदेशा कह दो अंबानी के यारों से।
अपना हक हम छीन लेंगे, दिल्ली के दरबारों से।
सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाना है: इमरान मसूद
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकारें कुंभकर्णी नींद सोई हुई हैं। यह किसान पंचायत इन्हें जगाने का काम करेगी। आज देश का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर 78 दिन से धरना चल रहा है। इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है। प्रियंका जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed