फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harassment of dairy operators will not be tolerated: Sanjay

डेयरी संचालकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: संजय

Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Harassment of dairy operators will not be tolerated: Sanjay
हकीकत नगर धरना स्थल डेयरी संचालको की बैठक को संबोधित करते संजय वालिया - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर डेयरी संचालकों की बैठक हुई, जिसमें नगर निगम द्वारा 15 दिन के अंदर डेयरियों को महानगर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा तीन साल पहले भी नगर निगम के द्वारा यही फरमान जारी किया गया था, जिसका लंबे समय तक आंदोलन कर विरोध जताया गया था। तब, नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि डेयरी संचालकों को शहर के बाहर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद आंदोलन खत्म किया गया था। इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डेयरी संचालकों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को डेयरी संचालक हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र होंगे और यहां से नगर निगम जाकर नगरायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान पप्पू चौधरी, हाजी मोहम्मद अहमद, आदेश त्यागी, रवि यादव, राजू, रणबीर चौधरी, कुलदीप सिंह, रिजवान, अहसान, शहजाद अहमद, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed