{"_id":"610d78bb8ebc3ec1be7783fa","slug":"haq-ki-baat-with-the-district-magistrate-today-saharanpur-news-mrt550766453","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की बात जिलाधिकारी के साथ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की बात जिलाधिकारी के साथ आज
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत 07 अगस्त (आज) हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जिला प्राबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाएं जिलाधिकारी से सीधे संवाद कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं व कानूनी सहायता के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के लिए मनोचिकित्सा व कैरियर काउंसलिंग के विषय प्रमुख होंगे।
कार्यक्रम जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट में प्रात: 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक तथा जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत कोई भी महिला, बालिका अपनी समस्या एवं शिकायत अपने नजदीकी संपूर्ण समाधान दिवस में अथवा कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर समस्या का निराकरण करा सकती हैं। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहेंगे। कोई भी महिला एवं बालिका मोबाइल नंबर 7518024001 पर सीधे भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।