{"_id":"60216e928ebc3e4b324ddf90","slug":"hanuman-is-pleased-to-chant-shri-ram-s-name-joshi-saharanpur-news-mrt5243904180","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के नाम का जप करने से प्रसन्न होते हैं हनुमान : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के नाम का जप करने से प्रसन्न होते हैं हनुमान : जोशी
विज्ञापन
ज्वाला नगर में निकली बालाजी की प्रभात फैरी में श्रद्घालु के साथ जयघोष के साथ भजन गाते श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
श्रीराम के नाम का जप करने से प्रसन्न होते हैं हनुमान : जोशी
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। भगवान श्रीराम और श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सोमवार ज्वालानगर स्थित इंदू अरोड़ा के आवास से दीप प्रज्जवलित कर धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। यह प्रभातफेरी मटिया महल, गीता कॉलोनी और लिंक रोड होते पुन: ज्वालानगर में रविंद्र के निवास पर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में एक वाहन में श्री बालाजी महाराज, कोतवाल साहब और प्रेतराज सरकार के स्वरूप के साथ श्रद्घालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की कृपा जिस पर बरसती है, वह भव सागर से पार हो जाता है। श्री बालाजी महाराज का स्मरण करने से पहले और बाद में प्रभु श्री राम के नाम का भी जप करना चाहिए। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं।
इस दौरान प्रमोद माहेश्वरी, अखिल, प्रवीण अरोड़ा, राजा नागपाल, सजल, जोनी विज, अशोक आहुजा, अमित, पीयूष, सचिन गुप्ता, मनोज वालिया, अजय सूरी, विवेक गुप्ता, मयंक जोशी, शरद, बंटी विजन, शुभम सैनी, गोविंद प्रसाद, अयोध्या प्राद मौजूद रहे।