फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hanuman burnt gold Lanka

हनुमान ने जला दी सोने की लंका

Sun, 18 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt gold Lanka
शहर में कई स्थानों पर चल रही रामलीला में सबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, अशोक वाटिका, लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन किया। 
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि मनीष लोहान एवं सतीश सिंघल ने उद्घाटन किया। लीला से पहले भगवान राम की हाथी पर सवारी निकाली गई।

लीला में प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री चौधरी माइदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, ऋषिपाल गुप्ता, प्रवीण सेठ, कुलदीप, सचिन, राकेश रहे।
विज्ञापन


गांधी पार्क में श्रीराधा कृष्ण मंदिर क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में लंका दहन लीला का मंचन हुआ। जगदीश भंडारी के निर्देशन में कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिह, हरीश शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, सुभाष चावला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबली पार्क में श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में लंका दहन लीला का मंचन हुआ। विधायक राजीव गुंबर ने उद्घाटन किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, हरीश मलिक, रम्मी धवन, राजकुमार नरुला, प्रवीण तनेजा, नीरज कामरा, चंद्रमोहन, हेमंत  रहे।

आशुतोष मंदिर रामलीला समिति की ओर से गुरुद्वारा रोड रामलीला में अशोक वाटिका एवं लंका दहन लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि शीतल टंडन, विवेक मनोचा एवं योगेश दुआ रहे। दीप सुरेंद्र मोहन चावला, मदन लांबा, सुरेश दुआ ने जलाया। प्रधान रोहित अरोड़ा, गौरव चौधरी, पंडित अवधेश रहे।

भारतीय कला मंच की ओर से गोविंद नगर रामलीला में अशोक वाटिका एवं लंका दहन लीला का मंचन हुआ। संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सर्वजीत सिंह धीर, महामंत्री वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कालोनी रामलीला में लंका दहन लीला का मंचन हुआ।

संचालन रतन चौधरी ने किया। प्रधान संदीप रावत ने दशहरा महोत्सव पर प्रकाश डाला। उत्तर रेलवे नाटक क्लब की ओर से माल गोदाम में लंका दहन लीला का मंचन हुआ। नगर विधायक राजीव गुंबर ने उद्घाटन किया। प्रधान संजीव शर्मा, उप प्रधान अमित यादव, यशपाल त्रेहन, सुशील कक्कड़ रहे।


भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा की ओर से रेलवे टीटू कालोनी में लंका दहन लीला का मंचन किया गया। प्रबंधक राहुल त्यागी, प्रधान सतपाल कालड़ा, संयोजक अशोक छाबड़ा रहे। सुपर क्लब की ओर से गोपाल नगर में चल रही रामलीला में काका सूरी, नितिन खुराना, भारती पसरीचा, विकास खुराना रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed