फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Handicrafts fair from today, many exporters will participate

हस्तशिल्प मेला आज से, कई निर्यातक लेंगे भाग

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Handicrafts fair from today, many exporters will participate
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा में बुधवार (आज) से अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ होगा। जनपद के 20 से अधिक निर्यातक इस मेले में अपने स्टॉल लगा रहे हैं। निर्यातकों को इस मेले से काफी ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कोरोना काल के बाद पहली बार ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन हो रहा है। यह मेला तीन मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहकों आने की संभावना है। जनपद के 20 से अधिक निर्यातक इस मेले में भाग ले रहे हैँ। ये सभी स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन और वरिष्ठ निर्यातक प्रमोद सडाना ने बताया कि इस मेले में जनपद के 20 से अधिक निर्यातक अपने स्टॉल लगा रहे हैं। इन स्टॉलों पर विभिन्न उत्पादों प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें रूम पार्टीशन, वुडन मिरर फ्रेम, फोटो फ्रेम, वॉल पैनल, गिफ्ट आइटम, कैंडल स्टैंड, वुडन ट्रे, वुडन बाऊल, टेबल सहित अन्य आइटम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद लगे इस अंतरराष्ट्रीय मेले से निर्यातकों को काफी उम्मीद है। यह मेला काफी प्रतिष्ठित है। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी ग्राहक आते हैं। जो आइटम को पसंद करके निर्यातकों को माल का ऑर्डर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed