फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurunanak Dev ji's light festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव

Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gurunanak Dev ji's light festival celebrated with great pomp
गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और लंगर बरताया
विज्ञापन

गंगोह। तीतरो। सरसावा। नानौता। गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां गुरुद्वारों में शबद कीर्तन हुए वहीं लंगर बरताया गया। सभी गुरुद्वारे रोशनी से जगमग रहे।
गंगोह में गुरुनानक प्रकाश पर्व पर कई जगह प्रभात फेरियां निकाली गई। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन हुआ। विश्व शांति के लिए अरदास भी की गई। इसके बाद लंगर बरताया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। क्षेत्र के गुरु नानक पुरा, बोड़पुर, महंगी आदि स्थानों पर भी शबद कीर्तन किया गया। इस अवसर पर स. दिलावर सिंह, सन्नी, लक्की, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह, हरप्रीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन

तीतरो के ग्राम महंगी में श्री गुरुद्वारा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया। सुबह के समय पंच प्यारों की अगुवाई में गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह, गुरुमुख सिंह, निर्मलसिंह, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, केवल सिंह, रेवल सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र सिंह बिल्ला आदि रहे। सरसावा के प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी जननी अमरजीत सिंह ने प्रथम गुरु नानक देव जी के सच्चाई एवं ईमानदारी के रास्ते पर चलने का संदेश सुनाया। शबद कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अरदास के बाद नगर प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ व शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। ज्ञानी हरविंदर सिंह द्वारा गुरुवाणी के माध्यम से गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरदार भूपेंदर सिंह खालसा, अरविंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, राजकुमार कालड़ा, अशोक तागरा, मनप्रीत सिंह, मनोज गुगनानी, अमरजीत कौर, प्रकाश कौर, गिरधारीलाल चावला, सोनू, राघव अरोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed