फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurubani recited on Prakash Parv

प्रकाश पर्व पर गुरुबाणी का पाठ किया

Sun, 17 Nov 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gurubani recited on Prakash Parv
सरसावा में निकला नगर कीर्तन में पांच प्यारे - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सिख समाज द्वारा गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन दरबार सजाकर उनकी वाणी का गुणगान किया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन भी निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार को गुरू सिंघ सभा द्वारा प्रथम गुरू नानकदेव जी का 550 वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर अंबाला रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में दो दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत दीवान सजाकर कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरुबाणी की। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरुनानक देव जी के द्वारा प्रेम और सेवा के संदेश का वर्णन करते हुए अपनाने को प्रेरित किया। गुरु घर में लंगर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व एक पखवाड़े से गुरु संदेश प्रसारित कर रही प्रभात फेरियों का समापन भी हुआ।
विज्ञापन

दोपहर में गुरु सिंघ सभा के तत्वाधान में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सबसे आगे घोड़े पर सवार एक सिख युवक धर्म ध्वजा लिए हुए चल रहा था। इसके उपरांत गुरुनानक स्कूल के बच्चों की टोलियां रंग बिरंगे वस्त्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए चल रहीं थीं। नगर कीर्तन में सहारनपुर के रणजीत अखाड़ा के जांबाज युवक जत्थेदार सरदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में तलवारों तथा लाठियों से प्राचीन युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे थे। सबसे अंत में गुरु के प्यारे पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब पूरी गरिमा के साथ प्रकाशमान थे। पालकी के पीछे सिख समाज की महिलाएं शबद कीर्तन करती हुई चल रहीं थीं। नगर कीर्तन का लोगों ने अनेक स्थानों पर स्वागत किया। नगर कीर्तन के समापन पर सिख समाज द्वारा शानदार आतिशबाजी की गई। नगर कीर्तन में पुलिस के साथ नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था संभाले रखी। इस मौके पर गुरू सिंघ सभा के प्रधान सरदार बख्शीश सिंह, सचिव महेंद्र सिंह फौजी, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह वालिया, अवतार सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, चानन सिंह, प्रवीण जुनेजा, गुरजीत सिंह, हरि सिंह मौजूद रहे।

सरसावा में निकला नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख युवक युवती

सरसावा में निकला नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख युवक युवती- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में निकला नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख युवक

सरसावा में निकला नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed