{"_id":"62a22cb31c7ab065612bc90f","slug":"gupta-brothers-relied-on-judicial-process-saharanpur-news-mrt5921731111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता बंधुओं ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता बंधुओं ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित : साबरी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। साउथ अफ्रीका में कथित भ्रष्टाचार का सामना कर रहे गुप्ता परिवार ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए यूएई की न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा जताया है।
गुप्ता बंधु परिवार के पारिवारिक मित्र जावेद साबरी ने यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर के मूल निवासी गुप्ता परिवार पर साउथ अफ्रीका में तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के बेटे से व्यापारिक रिश्ते होने के कारण साउथ अफ्रीका का मीडिया लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है, जबकि गुप्ता परिवार पर साउथ अफ्रीका की सरकार ने मात्र 1.2 मिलियन डालर का क्लेम किया है जो स्वयं में विरोधाभासी है। जिससे साबित होता है कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने बताया कि गुप्ता परिवार पर पूर्व में भी जितने आरोप लगाए गए थे, उन सभी मामलों में न्यायालय द्वारा उन्हें बरी किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्ता परिवार के अतुल गुप्ता व राजेश गुप्ता इंटरपोल द्वारा यूएई में गिरफ्तार कराया गया है। यूएई सरकार को साउथ अफ्रीका सरकार ने कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में अतुल गुप्ता व राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है, वह साउथ अफ्रीका में किसी दूसरी कंपनी के खिलाफ दर्ज किया गया था तथा उस कंपनी को कोर्ट से राहत भी मिल गई थी। अब आठ साल बाद इंटरपोल का इस्तेमाल कर इस मामले में गुप्ता परिवार को फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्ता बंधुओं पर जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उन धाराओं में यूएई में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता और गुप्ता बंधुओं का इस मामले में प्रत्यर्पण भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि गुप्ता परिवार को यूएई की न्यायिक व कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।