फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guava horticulture craze increased in the district

Saharanpur News: जनपद में बढा अमरूद की बागवानी का क्रेज

Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Guava horticulture craze increased in the district
अमरूद का बाग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अच्छी आय के चलते अमरूद की बागवानी के प्रति किसानों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। जनपद में पिछले एक दशक में अमरूद का रकबा 800 हेक्टेयर से बढ़कर 2800 हेक्टेयर हो गया है। विकासखंड नागल, मुजफ्फराबाद, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र अमरूद के बागों का हब बन रहे हैं।
विज्ञापन

परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और कम होती आय के चलते किसान कृषि विविधिकरण अपना रहे हैं। जनपद की जलवायु बागवानी के लिए अनुकूल है। आम और लीची के साथ ही किसानों का रुझान अमरूद की बागवानी के प्रति बढ़ रहा है। पिछले एक दशक में अमरूद की बागवानी जनपद में तीन गुना से अधिक बढ गई है। जिले में अमरूद का नया हब नागल विकासखंड क्षेत्र में बन रहा है। यहां के गंझेडी, मायाहेडी, गंगदासपुर जट, पनियाली, जगदेई आदि गांवों में अमरूद की बागवानी का खासा पसंद किया जा रहा है। जनपद के किसानों की पसंद लखनऊ-49, इलाहबाद सफेदा, फर्रूखाबादी, श्वेता, बर्फखान, वीएनआर, ताईवान पिंक और ताईवान व्हाईट आदि अमरूद की प्रजातियों है।
विज्ञापन

बोले किसान
अमरूद की बागवानी में है अच्छी आय
जनपद में गन्ने की फसल को प्रमुख नकदी फसल माना जाता है। लेकिन अमरूद की बागवानी से इससे काफी अच्छी आय प्राप्त होती है। अमरूद का भाव थोक में 35 से 40 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इससे करीब 25 से 30 हजार रुपये प्रति बीघा आय प्राप्त हो जाती है। - राजपाल सिंह, बागवान गांव जगैहता गुर्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष में अमरूद की लेते हैं दो फसल
अमरूद की बागवानी से गन्ने की फसल से अधिक आय प्राप्त होती है। हम अमरूद की वर्ष में दो बार फसल लेते हैं। इसमें पहली बार नवंबर से फरवरी तक और दूसरी फसल अगस्त से 15 अक्तूबर तक चलती है। इससे प्रति बीघा 15 से 20 हजार रुपये की आसानी से बचत हो रही है। - श्यामवीर त्यागी, बागवान गांव गंझेड़ी।
जनपद में अमरूद का क्षेत्रफल लगातार बढ रहा है। पिछले एक दशक में अमरूद का रकबा बढकर 2800 हेक्टेयर हो गया है। इसका बड़ा कारण अमरूद की बागवानी से प्राप्त अच्छी आय होना है। सर्दियों के अमरूद की बाजार में काफी मांग है। - अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।

जनपद में बागवानी हेक्टेयर में
बाग रकबा
आम 25000
लीची 2400
अमरूद 2800
आडू 300
लोकाट 25
प्लम 50
नोट: आंकडे़ उद्यान विभाग के अनुसार।

ागवान श्यामवीर त्यागी

ागवान श्यामवीर त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार

जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार- फोटो : SAHARANPUR

बागवान राजपाल सिंह

बागवान राजपाल सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed