फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST raid on beedi and pan masala trader

बीड़ी एवं पान मसाला कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा

Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
GST raid on beedi and pan masala trader
चिलकाना रोड के झोटेवाला में बीड़ी और पानमसाला व्यापारी के गोदाम पर जांच करने पहुंवी एसआइटी की टी? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सेवा एवं वस्तु कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने शुक्रवार को चिलकाना रोड के मोहल्ला झोटेवाला स्थित बीड़ी एवं पान मसाला कारोबारी की एक फर्म पर छापा मारा। कारोबारी ने स्वयं ही कर अपवंचन स्वीकार किया और वह जीएसटी के 12 लाख रुपये जमा कराएगा। देर शाम तक सर्वे कार्य जारी रहा। विभागीय अधिकारियों ने कारोबारी का कुछ माल सीज भी किया है। कर अपवंचन की सही स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

सेवा एवं वस्तु कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा क्षेत्र ए के उप आयुक्त मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला झोटेवाला स्थित बीड़ी एवं पान मसाले का कारोबार करने वाली एक फर्म कर अपवंचन में लिप्त है। इस फर्म द्वारा दी जाने वाली जीएसटी भी कम हुई है। इस पर शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने संयुक्त आयुक्त डॉ. राममूरत के नेतृत्व में फर्म पर छापे की कार्रवाई की। छापे में माल की चेकिंग के दौरान कारोबारी ने स्वयं 12 लाख रुपये का जीएसटी अपवंचन स्वीकार कर लिया। जिस पर उसे इसे तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा करीब पांच लाख रुपये का माल सीज कर लिया गया है। इसके प्रपत्रों की जांच की जा रही है। यदि इसमें कर अपवंचन पाया गया तो जीएसटी के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। देर शाम तक जांच जारी रही। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा क्षेत्र बी के उप आयुक्त बृजेश कुमार, उप आयुक्त उदित नारायण सिंह, सहायक आयुक्त अनीता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed