फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Great presentation by the students

छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Great presentation by the students
देवभूमि ग्रुप आफ इन्स्टीटयूषन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवभूमि कॉलेज में वरिष्ठ छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कनिष्ठ छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों को तिलक लगा कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था समूह के चेयरमैन संजय बंसल और निदेशक डॉ. दीपक राज ने किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक आदि प्रस्तुति दी। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी छात्र-छात्राओं को साथी विद्यार्थियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सभी का आभार प्रकट किया। छात्रों ने बताया की उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने देवभूमि संस्थान से अपना अध्ययन पूर्ण किया। देवभूमि संस्थान में अध्ययन करने पर जहां उनके चेहरों पर मुस्कान थी, वही संस्थान को छोड़ने का दुख भी उनके मन में था। संस्थान से विदाई होने के कारण सभी छात्रों की आंखें नम थी। अध्यापकों व प्रबंधन की ओर से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed